खैरथल

किशनगढ़ बास में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा, किशनगढ़ बास। कांग्रेस के ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार को किशनगढ़ बास में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने की।बैठक में किशनगढ़ बास नगर पालिका के सहप्रभारी विक्रम यादव और अनिल रोहिल्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हुआ।बैठक में सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर वार्ड अध्यक्षों के नाम तय किए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button