बाराबंकी

बाराबंकी एसपी ने संजय सेतु, पीपा पुल का निरीक्षण किया

घाघरा नदी पर यातायात व्यवस्था और निर्माण कार्य की प्रगति जांची

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना रामनगर क्षेत्र में घाघरा नदी पर निर्माणाधीन संजय सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वैकल्पिक पांटून (पीपा) पुल पर यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पुल के निर्माण को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।एसपी ने निर्माणाधीन संजय सेतु की मरम्मत के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द सुगम एवं सुरक्षित आवागमन बहाल करने का निर्देश भी दिया। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button