रामपुर शाहबाद
शोभायात्रा के अवसर पर आसापा ने फल मिठाई
शर्बत का किया वितरण व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी के ने टेन्ट लगाकर फल मिठाई और शरबत का किया वितरण। शुक्रवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर में हर साल की भांति इस साल भी डॉ भीमराव अंबेडकर शोभा यात्रा निकल गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के नगर अध्यक्ष शाहरुख राजा, उपाध्यक्ष नदीम राजा व नगर सचिव शावेज मियां व अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने कोतवाली शाहबाद के सामने मैदान में टेन्ट लगाकर अंबेडकर शोभायात्रा में शामिल लोगों व राहगीरों के लिये शरबत मिठाई और फल का वितरण किया। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के अवसर पर नगर अध्यक्ष शाहरुख रज़ा भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवओम सागर के द्वारा संयुक्त रूप से महाराष्ट्र बैंड के मास्टर ताहिर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इससे पहले 14 अगस्त को डॉ भीमराव जयंती के अवसर पर समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष शाहरुख रज़ा के नेतृत्व में धूमधाम के साथ बाबा साहब की 135वीं जयंती को मनाया गया था। इस अवसर पर आले हसन ,तौसीफ अहमद, ज़ैद मियां, नावेद अहमद, आरिफ खान, अदनान शान, तालिब , शोएब आदि मौजूद रहे।


