जालौन

लोकेशन माफिया पर शिकंजा, पांच गिरफ्तार

आटा पुलिस, एआरटीओ टीम की संयुक्त कार्रवाई, वाहन व मोबाइल बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। आटा-इटौरा मार्ग पर रात होते ही ओवरलोड ट्रकों की गरजना के बीच चल रहे लोकेशन माफिया के खेल पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में अपराध व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल के अधिकारी राजेश कुमार, खान निरीक्षक कुलदीप कुमार राम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को आटा-इटौरा मार्ग पर पिपराया के पास से उस समय दबोचा जब ये संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर किसी गतिविधि को अंजाम देने की फिराक में थे, जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य लोकेशन माफिया के रूप में काम करते हुए ओवरलोड ट्रकों को चेकिंग से बचाने के लिए अधिकारियो के मूवमेंट की सटीक सूचना और सुरक्षित रास्तों की जानकारी देते थे, जिससे हर रात इस मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही बेखौफ जारी रहती थी, गिरफ्तार आरोपियों में कामरान पुत्र अब्दुल जलील, अफजल पुत्र अब्दुल जलील निवासी उरदनपुरा कालपी, सरफराज उर्फ मुन्ना पुत्र मोहम्मद लुकमान निवासी नई बस्ती कालपी के साथ वाहन चालक प्रमोद कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासी महाराजपुर जनपद कानपुर देहात और मनोज कुमार पुत्र बबलू सिंह निवासी रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात शामिल हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोरंग से भरे ओवरलोड ट्रक, 1 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है, इस कार्रवाई के बाद जहां अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button