बरेली

बरेली में 1000 हेक्टेयर में विकसित होगा इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर, भूमि चयन पूर्ण

UPEIDA टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों से भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली।  मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा से उ०प्र० एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल अथॉरिटी (UPEIDA) द्वारा जनपद बरेली में 1000 हेक्टेयर भूमि पर इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर (आर्थिक गलियारे) का निर्माण/विकास किया जाना है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील आंवला में राजस्व टीम द्वारा भूमि का चयन किया गया। यह प्रस्तावित भूमि तहसील आंवला के ग्राम भमौरा, मकरन्दपुर ताराचन्दपुर, पखुरानी कुडढा, भीकमपुर, भरताना, हजरतपुर, यूसुफपुर, खुली व चॉदपुर मटकी में स्थित है। प्रश्नगत भूमि  NH-530B बरेली-मथुरा हाईवे के समीप तथा भमौरा आंवला स्टेट हाईवे-125 के दोनो तरफ स्थित है। उक्त भूमि का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा विगत दिनों में स्वयं किया गया तथा समुचित प्रस्ताव CEO UPEIDA को प्रेषित किया गया।
उक्त परियोजना को गति देने के क्रम में आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को UPEIDA के उच्चाधिकारियों की टीम (चुनकू राम पटेल, बी०डी० वर्मा) एवं कन्सल्टेंट एजेंसी द्वारा अपर जिलाधिकारी न्यायिक बरेली, उप जिलाधिकारी आंवला, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र तथा राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।UPEIDA की टीम द्वारा उपरोक्त 1000 हेक्टेयर में बनने वाले आर्थिक गलियारे हेतु भूमि उपयुक्त पायी गयी। अब सीधे किसानों से भूमि क्रय किये जाने की प्रक्रिया में तीव्र गति से कार्य किया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button