दुमका

दुमका में 19 केंद्रों पर होगी JPSC प्रारंभिक परीक्षा, 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

JPSC preliminary exam will be held at 19 centres in Dumka, Section 163 implemented within 100 metres radius

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (वि० सं०-1/2026) का आयोजन 19 अप्रैल (रविवार) को दुमका जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक। जिले के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से एसपी महिला कॉलेज, एएन डिग्री कॉलेज, संत जोसेफ हाई स्कूल, जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त व्यवस्था की गई है। परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, मटरगश्ती, ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग तथा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके तहत किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नकल से संबंधित सामग्री के उपयोग या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पर पहुंचने एवं सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button