कैराना
समाधान दिवस में 24 शिकायतें पहुंचीं, केवल 3 का मौके पर निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। तहसील के सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सत्येन्द्र सिंह ने की। समाधान दिवस में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पुलिस शिकायतों, रास्ते के विवाद तथा अन्य विभागीय समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं है, उन्हें गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान तहसील व पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद

