बरेली
साइबर ठगों का मिला चाइनीज कनेक्शन, डॉक्टर सहित 5 गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। साइबर ठगों के बड़े गिरोह का बरेली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक डाक्टर भी शामिल है। चौका देने बाली बात ये है कि गैंग गा चाइनीज कनेक्शन भी सामने आया है। नेटवर्क के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए देशभर में लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। सीओ शिवम आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि साइबर यूनिट ने गैंंग के बारे में अहम सूचनाएं जुटाईंऔर उसके बाद कार्रवाई की गई। कृष्णा कॉलोनी रोड पर खड़ी संदिग्ध कार को पकड़ा गया और उसमें सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान शाकिब अली, राजकुमार, आशीष सिंह, डॉक्टर सचेंद्र कुमार और बबलू उर्फ माधोराम के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला की पकड़े गए क्रिमिनल साइबर ठग रैकेट से जुड़े हैं।


