ललितपुर

उर्स के चंदे के हिसाब को लेकर मारपीट

दो भाई घायल, एफआईआर की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में उर्स चंदे के हिसाब को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कस्साब मंडी निवासी इदरीश कुरैशी ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 9.30 बजे वह शहनाई गार्डन में एक शादी समारोह में शामिल था। इसी दौरान कुछ लोग वहां एक राय होकर पहुंचे और उसके भाई इसराईल से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने इसराईल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई हीरा पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे उर्स के चंदे के हिसाब को लेकर विवाद है। साथ ही आरोपियों को दबंग बताते हुए परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है। पीडि़त ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button