भरत पुर
भुसावर में 23 अप्रैल गुरुवार को निकलेगी भव्य मंगलमय कलश यात्रा
मन्दिरों के शिखरों पर धारण होंगे मंगल कलश

धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे दिगम्बर परमहंस यज्ञ सम्राट शोभानन्द भारती महाराज (मौनी बाबा ऊलूपुरा वाले)
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मन्दिरों के शिखरों पर मंगल कलश स्थापित किये जाएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्मप्रेमी और भक्त मण्डल के सदस्य जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर भक्त मण्डल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में आगामी 23 अप्रैल गुरुवार को श्री शोभानन्द जी भारती महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए श्री चतुर्भुज जी महाराज मन्दिर एवं पार वाले हनुमानजी मन्दिर के शिखरों पर मंगल कलश स्थापित किये जाएंगे। वहीं स्थानीय भक्त मण्डल के सदस्यों ने बताया कि मन्दिर के शिखर पर मंगल कलश (कलशारोहण) स्थापित करने से पूर्व पारम्परिक रूप से आगामी 23 अप्रैल और गुरुवार को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से बरपाडा कॉलोनी स्थित चतुर्भुज जी मन्दिर प्रांगण से बैण्ड बाजों की मधुर आवाज़ में रंग बिरंगे पारम्परिक परिधान पहनकर महिला श्रद्धालुओ द्वारा सिर पर मंगल कलश धारण करते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कि एक अत्यंत पवित्र, हर्षोल्लास पूर्ण और भक्ति मय अनुष्ठान है। वहीं दूसरी ओर 24 अप्रैल शुक्रवार को वस स्टैण्ड हिन्डौन सड़क मार्ग स्थित पार वाले हनुमानजी मन्दिर के शिखर पर मंगल कलश सुबह 08 बजकर 15 मिनट से विधी विधान पूर्वक विद्वान पण्डितो द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मन्त्रों उच्चारण के साथ स्थापित किये जाएंगे।भुसावर कस्बे में मन्दिरों के शिखरों पर मंगल कलश स्थापित किये जाने को लेकर समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्मप्रेमी और भक्त मण्डल तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जुट गए हैं। और मन्दिरों के शिखरों पर मंगल कलश स्थापित किये जाने को लेकर श्री दिगम्बर परमहंस यज्ञ सम्राट शोभानन्द भारती जी महाराज (मौनी बाबा ऊलूपुरा) वालों को निमंत्रण देकर पोस्टर विमोचन करते हुए आगामी 23 अप्रैल गुरुवार और 24 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित होने जा रहे मन्दिर के शिखरों पर मंगल कलश स्थापित को लेकर भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धार्मिक कार्यक्रम कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने को लेकर अपील की जा रही है।



