भरत पुर
भुसावर उपखण्ड में गूंजी जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की शपथ
ग्राम पंचायत बौंराज में लिया बाल विवाह मुक्त का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर तहसील उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीवली के बौराज में रविवार को सतर्कता दिवस के अवसर पर मॉडल एवं आदर्श बालहितेषी ग्राम पंचायत दीवली के ग्राम बौराज में एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां कुट्टी वाले मन्दिर परिसर में ग्राम पंचायत सरपंच/प्रशासक सुश्री भाग्यश्रीजगदीश मीना के द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायन्स के सहयोग से उपस्थित ग्रामीणों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने की शपथ ली गई। अक्षय तृतीया के अबुझ सावे से पूर्व आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सरपंच भाग्यश्री मीणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बालविवाह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। वहीं मन्दिर परिसर में कैण्डल जलाकर और बैनर प्रदर्शित कर ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे ना तो बाल विवाह करेंगे और और ना ही अपने आस पड़ोस अथवा अपनी रिश्तेदारी में ऐसा नहीं होने देंगे। इस मौके पर पूर्व ज़िलापरिषद सदस्य श्री जगदीश मीना, प्रयत्न संस्था प्रोजेक्ट मैनेजर शालू जी पंचायत फैसिलिटेटर इन्द्रजीत, भानु कुमारी, ईश्वरसिंह, संतोष सिंह आदि सहित समस्त ग्रामवासी महिलाए पुरुष बच्चे उपस्थित रहें जिन्होंने भगवान के सामने यह शपथ ली कि हम, हमारे पड़ोसी,हमारे रिश्तेदार,18 साल से कम उम्र बेटी की शादी और 21 से कम उम्र के बेटे की शादी तो नहीं कर रहे है अगर ऐसा पाया गया तो हम उस बालविवाह को रोकने का पूरा प्रयास करेंगे और 1098 पर कॉल करके सूचना देंगे और बालविवाह नहीं होने देंगे अपनी पंचायत बालविवाह मुक्त रखेंगे तथा अपने बच्चों को सरकारी विधालयों में पढ़ने के लिए भेजेंगे हमारी ग्राम पंचायत को क्लीन एण्ड ग्रीन बनाये रखेंगे।



