कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Congress's block level dialogue program, emphasis on voter list purification

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। बीते मंगलवार 21 अप्रैल 2026 को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती एवं जनसंपर्क को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में मंगलवार को पाकुड़िया डाक बंगला परिसर में प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार सरकार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं सटीक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआईआर के तहत यदि किसी मतदाता का नाम, पता या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो तो उसे अविलंब सुधारने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपने मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच अवश्य करें और किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर शीघ्र सुधार करवाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, जिला महासचिव उपेंद्र सिंह, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



