पाकुड़

पाकुड़ के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीते 10 पदक

Pakur players hoisted the flag in the state level athletics competition, won 10 medals

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 19 अप्रैल तक बोकारो के चंदनक्यारी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ की 26 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। इनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
महिला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन
महिला वर्ग में प्रेम शिला हसदा ने हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया, जबकि सुनीता मरांडी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। रिले एवं मिक्स स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन
4×100 मीटर रिले टीम (अंकित राय, सोनाली टुडू, सरस्वती टुडू, एविन जूली मुर्मू) ने रजत पदक जीता। मिक्स 4×100 मीटर रिले (अंकित राय, सोनाली टुडू, नजमी शेख, थॉमसन हेंब्रम) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मिक्स 4×400 मीटर रिले टीम (सुहागिन हसदा, मंटू ठाकुर, सोनाली टुडू, आनंद शेख) ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 4×400 मीटर रिले (सुहागिन हसदा, सोनाली टुडू, सरस्वती टुडू, एंजोली मुर्मू) ने रजत पदक हासिल किया।
अन्य स्पर्धाओं में भी सफलता
अंकित राय ने जैवलिन थ्रो और हैमर थ्रो दोनों में रजत पदक जीते। पुरुष वर्ग में थॉमसन हेंब्रम ने हाई जंप में रजत पदक तथा राम मोहन साहनी ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हसदा, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी। पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा (बल्टी जी), सचिव रणवीर सिंह, खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष साबरी पाल, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक अक्षय बाबरी को शुभकामनाएं दीं।क्षइस उपलब्धि ने न केवल पाकुड़ जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button