चौकी इंचार्ज के विदाई समारोह में भावुक हुए साथी पुलिस कर्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा पुलिस चौकी रिठौरा में तैनात वैभव गुप्ता का जंक्शन पुलिस चौकी पर स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर राहुल शर्मा होंगे नये चौकी इंचार्ज वृहस्पतिवार को वैभव गुप्ता का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्हें चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता,समाज सेवी दिनेश भास्कर,सभासद वीरपाल,एस आई दिनेश कुमार, कांस्टेबल भीष्म त्यागी,सौरभ चौधरी, मयंक पांडेय, सचिन मिश्रा, प्रदीप कुमार गुप्ता,अली अहमद, ब्रजेश आर्या ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान शिक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा पुलिस में रहकर भी वैभव गुप्ता ने आम जनमानस के साथ एक परिवार जैसा व्यवहार कर क्राइम कंट्रोल तो किया ही। वहीं आम जनता की आंख का तारा बन गए।विदाई समारोह के दौरान आम नागरिक एवं साथी पुलिस कर्मी भावुक हो गए।




