बोकारो

पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में जल संरक्षण पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। जल संरक्षण पखवाड़ा के तहत पी एम श्री +2 उच्च विद्यालय कसमार में दिनांक 16 अप्रैल से लगातार विविध कार्यक्रमों का आयोजन जारी है।प्रथम दिन जल संरक्षण शपथ एवं जागरूकता का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस 17 अप्रैल को जल संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें शिवम् पाल ने प्रथम, अभिजीत दे ने द्वितीय एवं रोहन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिनांक 20 अप्रैल को जल संरक्षण विषय पर शिक्षक – अभिभावक बैठक का आयोजन हुआ। इसी विषय पर 21 अप्रैल को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें शंख सदन ने प्रथम,कोयल सदन ने द्वितीय एवं दामोदर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी दिन पौधारोपण भी किया गया। 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें शंख सदन ने प्रथम, स्वर्णरेखा सदन ने द्वितीय एवं दामोदर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में आज जल संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेड़ – पौधों को लगाना एवं उनकी की रक्षा करना,जल का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल, प्लास्टिक थैलियों एवं पैकेटों का कम से कम इस्तेमाल करने एवं प्रकृति का सम्मान करने का निश्चय किया गया। नुक्कड़ नाटक के मंचन में अरमान रज़ा,हम्द रज़ा, अभिजीत,मिक्कू,करन, नाव्या, सोनाली,ममता,विद्या,सिमरन,तन्मय आदि बाल कलाकारों ने अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय दिया। आज के कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, वरीय शिक्षक रामबाबू शुक्ल,पी एम श्री नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा,ईको क्लब नोडल शिक्षक महाकांत झा,जल सेना क्लब नोडल शिक्षक धनंजय कुमार, सीमा ठाकुर, कैलाश कुमार, परमेश्वर बेसरा, सीमा कुमारी, अमित कुमार,डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, नितेश कुमार प्रजापति समेत अन्य की महती भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button