हजारीबाग
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जी.एम संध्याकालीन महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ गुरुवार को जी.एम संध्याकालीन महाविद्यालय में भूगोल विभाग एवं एन.एस.एस. इकाई द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव एवं प्राचार्य महोदय ने महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर किया। महाविद्यालय के सचिव श्री शम्भु कुमार ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पृथ्वी पर प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन तथा वनों की कटाई इत्यादि जैसी घटनाएं काफी तेज गति हो रही है, जिससे पृथ्वी पर अनेक गंभीर समस्याएं उत्पन्न हुई है। प्राचार्य श्री विनय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक हो कर पृथ्वी को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जा सकता है, उन्होंने आगे कहा कि सभी छात्रों को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। भूगोल विभाग के शिक्षक रेयाज अहमद ने विद्यार्थियों को पृथ्वी का महत्व को बताते हुए कहा कि वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक कर पृथ्वी एवं पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। सेमिनार में महाविद्यालय के शिक्षक विनय कुमार मेहता, अभिनव कुमार तथा मनोज राणा ने भी अपना विचार प्रकट किये।जबकि विद्यार्थियों में सुप्रिया कुमारी, स्वाति कुमारी, सुरुचि कुमारी, निशांत प्रसाद, सचिन कुमार, गणेश सोरेन तथा आंचल कुमारी इत्यादि ने भी अपने विचार प्रकट किया।
धन्यवाद ज्ञापन एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ उमेश ठाकुर ने किया। सेमिनार में शिक्षक कुंदन शशि शर्मा आशीष पांडे समेत सैकड़ों विद्यार्थी शामिल थे।



