पाकुड़

राज्य स्तरीय समारोह में पंचायत सुशासन, स्वच्छता एवं जनभागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Excellent performance in Panchayat good governance, cleanliness and public participation in the state level function.

,नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत शुक्रवार को रांची स्थित खेलगांव इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य समारोह में पाकुड़ जिले को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की पंचायत व्यवस्था, स्वच्छता, सुशासन और जनभागीदारी के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई। यह सम्मान पाकुड़ जिले के लिए गौरव का विषय बताया गया, जो पंचायत स्तर पर सतत विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिले की उपलब्धियों पर प्रशासन ने जताया हर्ष

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और जनहित के प्रति निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने पूर्व उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणि हेम्ब्रम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव,  डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश सहित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके परिणामस्वरूप जिले को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
इन श्रेणियों में मिला पुरस्कार
वर्ष 2024-25 के लिए पाकुड़ जिले को निम्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया—
स्वच्छ एवं स्वस्थ जिला
स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति
उत्कृष्ट ग्राम पंचायत
स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत
उत्कृष्ट ग्राम सभा (ग्राम पंचायत स्तर)
ग्रामीण विकास को मिली नई प्रेरणा
कार्यक्रम में राज्यभर से आए प्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान पंचायत स्तर पर किए गये नवाचार, स्वच्छता अभियान, सुशासन और जनभागीदारी के सफल मॉडलों को भी प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले समय में पंचायत सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button