गाजियाबाद

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा नया जोश: चौधरी चैनपाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र के खन्ना नगर स्थित दादीभोई फार्म हाउस में शुक्रवार को भाजपा द्वारा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास के उद्देश्य से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ की शुरुआत की गई। इस पहल का मकसद पार्टी की कार्यशैली, विचारधारा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है।
यह अभियान जिला और मंडल स्तर तक आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्रों में भारत की विदेश नीति, आंतरिक सुरक्षा, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां और सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल ने की। शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस मौके पर चौधरी चैनपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त जरिया है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को कुशल राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ-साथ समाज के प्रति समर्पित सेवक के रूप में तैयार किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सत्रों में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सतपाल प्रधान, रामकुमार त्यागी, पवन सोम और देवेंद्र चौधरी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामकुमार त्यागी ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, सुनील निठौरा, राजकुमार मास्टर, प्रदीप गोस्वामी, मनीष डागर, तीशा गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी ब्रह्ममेश तिवारी, सुदेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष नवीन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button