अमरोहा

हसनपुर में एक निजी  अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की मौत

अस्पताल का ओटी सील

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा के हसनपुर नगर में स्वास्थ्य सेवाओं में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। संभल बाईपास मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद गजरौला कोतवाली क्षेत्र के  गांव महमदपुर  सुल्तानठेर निवासी रजनी  28 वर्षीय महिला पत्नी नेपाल सिंह   की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वे शव को लेकर हसनपुर स्थित अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
 स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार देर रात अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।  हसनपुर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button