जालौन

कोटरा पुलिस का ऑनलाइन सट्टा कारोबार खिलवाने वाले पांच युवक गिरफ्तार

मौके से पांच मोबाइलों के साथ 37 हजार 470 रुपये की नकदी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कोटरा (जालौन)। कस्बा कोटरा में लंबे समय से आनलाइन सट्टा, जुआ जैसी सामाजिक एवं विसंगति के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान  थाना कोटरा पुलिस द्वारा आनलाइन आपीएल सट्टे का काला कारोबार कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने वाले गैंग सरगना सहित 5 सटोरियों को बाईपास तिराहा कस्वा कोटरा कस्वा कोटरा से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कोटरा थाना पुलिस को मुखबिर से निरंतर जानकारी मिल रही थी के कस्बा में लंबे समय से आॅनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा है जिससे कस्बा के कई लोगों की संपत्तियां बिक चुकी है तो वहीं सट्टा खिलवाने वाले लगातार संपत्तियों की खरीद फरोख्त कर रहे है। मुखबिर की सटीक जानकारी मिलते ही कोटरा पुलिस ने बाईपास तिराहे से अंशू अग्रवाल पुत्र कृष्णकुमार अग्रवाल निवासी छोटीमाता कोटरा, जमील पुत्र वसीर निवासी मुहल्ला तलापुरा कोटरा, खालिद मिर्जा पुत्र स्व. साजिद मिर्जा निवासी मुहल्ला गणेशगंज कोटरा, चन्द्रशेखर नामदेव पुत्र कृष्णगोपाल निवासी मुहल्ला गणेशगंज बस स्टैण्ड कोटरा, यश कुमार पुत्र ब्रजमोहन खरे निवासी मुहल्ला मुगलाना घाट कोटरा के कब्जे से आनलाइन सट्टा कारोबार में प्रयुक्त किये जा रहे इलेक्ट्रानिक उपकरण (कुल 5 मोबाइल फोन) को कब्जा पुलिस मंे लिया गया। जिसमें अभियुक्तों द्वारा आनलाइन सट्टा, ट्रेडिंग के ऐप प्रयुक्त किये जा रहे थे जिनको बतौर साक्ष्य प्राप्त किया गया है। पुलिस कार्यवाही के दौरान पकड़े गये लोगों के कब्जे से 37 हजार 470 रूपये भी नगद बरामद हुए है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोटरा पर मुकदमा अपराध संख्या 32/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button