शामली

बगलामुखी जयंती पर छात्रा को छात्रवृत्ति, गोपालकों को सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : मंदिर महादेव मारूफ शिवाला कांधला धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा बगलामुखी जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘माता बगलामुखी बीना कौशिक कन्या छात्रवृत्ति योजना’ के तहत कक्षा पांच की छात्रा कुमारी राधिका को 2100 रुपये की छात्रवृत्ति व सम्मान प्रदान किया गया।
इसके साथ ही गायों के पालन का संकल्प लेने वाले मुकेश कुमार और संजीव वर्मा को गोपालक सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष पं. राधेश्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button