शामली

मंदिर और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा बरकरार, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : विकास खंड क्षेत्र के ग्राम मीमला में शिव-दुर्गा मंदिर और सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला वर्षों से लंबित है। कई प्रशासनिक आदेशों और न्यायालय के निर्देशों के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्राम निवासी परीक्षत ने डीएम शामली को शिकायत भेजकर बताया कि खसरा संख्या 479 की 0.6070 हेक्टेयर भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया है।
बताया गया कि वर्ष 2005 में तहसील प्रशासन ने कब्जाधारी पर जुर्माना और बेदखली के आदेश दिए थे, जिसे बाद में उच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा। 2022 में मंडलायुक्त सहारनपुर ने भी कब्जा हटाने के निर्देश दिए, जबकि 2025 में विधान परिषद में भी मामला उठाया गया। इसके बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता से ग्रामीणों में रोष है। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button