रामपुर शाहबाद
टैंकर की टक्कर से ऑटो खंदी में पलटा, एक की मौत, कई घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शुक्रवार को शाहबाद से रामपुर जा रहे ऑटो को रामगंगा पुल के आगे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो कई फिट गहरी खंदी में जा गिरा। ऑटो में सवार जयतोली निवासी साठ वर्षीय धर्मदास की मौत हो गई। जबकि कई अन्य सवारियां घायल हो गई। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने धर्मदास को मृत घोषित कर दिया जबकि मड़ैयान तुलसी निवासी रमेश और बड़ागांव निवासी आलम मियां को उपचार देकर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार धर्मदास कोर्ट के काम से रामपुर जा रहे थे।

