गाजियाबाद

लोनी नाला निर्माण में देरी से बढ़ी जनता की परेशानी

एनओसी न मिलने से लटका काम विधायक मदन भैया के हस्तक्षेप से सरकी फाइल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  लोनी नगरपालिका में दो वार्डों के बीच में जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासनिक हलचल अब तेज हो गई है। लंबे समय से लंबित पड़े नाला निर्माण कार्य को लेकर अब विभिन्न विभागों के बीच पत्राचार भी तेज हुआ है, लेकिन अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) न मिलने के कारण काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गाजियाबाद ने 7 जनवरी को नगरपालिका परिषद लोनी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर लोनी तिराहे से प्रेमनगर-बलरामनगर पुलिया तक, लोनी इंटर कॉलेज की ओर जल निकासी के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में नाला निर्माण स्वीकृत होने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते कविता एन्क्लेव और प्रेमनगर कॉलोनी सहित वार्ड संख्या 36 और 51 के निवासी जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।
इसी क्रम में नगरपालिका परिषद लोनी के अधिशासी अधिकारी के.के. मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) खंड-2 के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर नाला निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रस्तावित नाला इंद्रा मार्केट से चौधरी बल्लम डेयरी, लोनी तिराहा होते हुए दिल्ली-सहारनपुर रोड पर दक्षिण दिशा में उमा गुप्ता रेड टेप तक बनाया जाना है। एनओसी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में क्षेत्र जलमग्न हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और जनजीवन प्रभावित होता है। लंबे समय से मांग के बावजूद कार्य शुरू न होने से लोगों में नाराजगी है।वहीं, खतौली विधायक मदन भैया द्वारा इस मामले में दिलचस्पी लेने के बाद सरकारी फाइलों में तेजी आई है और विभागीय स्तर पर गतिविधियां बढ़ी हैं। हालांकि, अभी भी निर्माण कार्य की शुरुआत एनओसी मिलने पर ही निर्भर है।फिलहाल क्षेत्र के लोग नाला निर्माण कार्य शुरू होने की आस लगाए बैठे हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं कब पूरी होती हैं और लोगों को इस समस्या से राहत कब मिलती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button