
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। जिले में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह का दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम रहा। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनके सुख-दुख में सहभागी बने।
दौरे के तहत बीरनवास और लाड़पुर पुलिया (कोटकासिम) में जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता का संदेश दिया।
भंवर जितेंद्र सिंह ने “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को गांव-गांव और बूथ स्तर तक लेकर जाएं, ताकि पार्टी की जड़ों को और अधिक मजबूत किया जा सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत अध्यक्षों और नगर पालिका के वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र की जाए, साथ ही उनकी कार्यकारिणी का गठन भी जल्द पूरा किया जाए। इससे संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी।
दौरे के दौरान भंवर जितेंद्र सिंह ने जिले के सभी विधायकों, जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” के नारे को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूती देने में जुटे हैं और आने वाले समय में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के मुद्दों को उठाएगी।
दौरे ने जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की है और कार्यकर्ताओं में आगामी गतिविधियों को लेकर उत्साह साफ तौर पर देखने को मिला। इस अवसर पर खैरथल जिला सह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई अलवर जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत विधायक दीपचंद खेरिया विधायक ललित यादव पूर्व विधायक संदीप यादव बहरोड प्रत्याशी संजय यादव महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान पूर्व प्रधान विजेंद्र चौहान पूर्व प्रधान सतवीर यादव यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन खटाना देवेंद्र विधूड़ी उप प्रधान दयाराम चावड़ा मुन्नी गुर्जर उस्मान खान संजय गुर्जर रामनिवास प्रजापत परवेज खान खुर्शीद खान हेतराम सरपंच विक्की चौधरी फतेह मोहम्मद निक्की प्रजापत अनिल यादव जसवंत यादव अर्जुन ठाकुर सिद्धांत शर्मा शकील अहमद जिला पार्षद मेहरदीन खान यश अग्रवाल संदीप अग्रवाल युसूफ खान शिबू शर्मा चंदू सैनी सुंदर गुर्जर हनुमान गुर्जर वीरपाल सिंह शकील बागोर गुलाब शर्मा सतनाम सिंह रवि सेन सुनील पटेल समसू खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


