भरत पुर

भुसावर से नगरकोट ज्वाला मां की द्वितीय यात्रा हुई रवाना 

 छ दिवसीय यात्रा मे धार्मिक तीर्थ स्थलों के करेंगे दर्शन 

मां बृजेश्वरी एवं नगरकोट ज्वाला के तत्वावधान में हुए रवाना 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे के सुहारी सड़क मार्ग में वार्ड नं 20 स्थित नव निर्मित राजराजेश्वरी कैला देवी एवं नगरकोट ज्वाला देवी मां मन्दिर बन्ध का नंगला से आज 25 अप्रैल शनिवार को सुबह 09 बजकर 15 मिनट मां बृजेश्वरी व नगरकोट ज्वाला मां के तत्वावधान में नगरकोट ज्वाला मां की द्वितीय यात्रा समस्त ग्रामवासी एवं सभी भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए 14 सदस्यों के दल के साथ छ दिवसीय द्वितीय धार्मिक तीर्थ स्थलों पर रवाना हुए। जहां कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पधारे हुए श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जलपान करवाकर स्वागत करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।वहीं दूसरी ओर भक्त मण्डल के सदस्य वासुदेव पाण्डेय, विष्णु भगवान गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के बन्ध का नंगला स्थित नव निर्मित बृजेश्वरी व नगरकोट ज्वाला मां के तत्वावधान में नगरकोट ज्वाला माता की 14 सदस्यों के दल, जत्था के साथ द्वितीय छः दिवसीय यात्रा मन्दिर के भगत पप्पूराम सैनी लटुरिया के नेतृत्व में और समस्त ग्रामवासी और सभी भक्तों के सहयोग से विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए सुबह 09 बजकर 15 से बैण्ड बाजों के साथ रवाना हुए। वहीं उन्होंने बताया कि नगरकोट ज्वाला मां सहित हिमाचल प्रदेश के धार्मिक तीर्थ स्थलों पर रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने बन्ध का नंगला मन्दिर परिसर से शोभायात्रा बैण्ड बाजों के साथ कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित पोस्ट ऑफिस, बस स्टैण्ड, छोकरवाड़ा सड़क मार्ग, सपाट आदि विभिन्न मार्गों से होकर ईटामडा सड़क मार्ग स्थित पथवारी मन्दिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर अपनी हाजिरी लगाकर रवानगी हुए। जहां सैकड़ो स्थानीय एवं दुर दराज से पधारे हुए लोगों ने भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं पूर्ण करने के साथ मंगलमय सुखद छः दिवसीय धार्मिक यात्रा को लेकर देवी मां के जयकारों से समुचा भुसावर कस्बा गूंजायमान कर दिया। जिससे वातावरण भी भक्तिमय नजर आया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button