बरेली

नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा भारत, केशव मौर्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव मौर्या ने बरेली में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान में कहा है कि विपक्षी दलों ने संसद में महिला आरक्षण बिल गिराकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की मातृ शक्ति का प्रकोप कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों पर कहर बन कर बरपेगा।
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री
 केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। साथ ही अपने महिला -विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने स्पष्ट कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। जिन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।भारतीय जनता पार्टी 16 और 17 अप्रैल को संसद में पूरे देश ने जो शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी आचरण विपक्षी गठबंधन का देखा, उसकी कड़ी निंदा करती है। इन दलों ने केवल संवैधानिक संशोधन या परिसीमन से जुड़े विधेयकों का विरोध नहीं किया, बल्कि भारत की करोड़ों माताओ, बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है।इस पूरे घटनाक्रम ने स्पष्ट कर दिया है कि जब भी निर्णय-निर्माण में महिलाओं को समान भागीदारी देने की बात आती है, ये दल राजनीतिक बहानों और देरी की दीवारें खड़ी कर देते हैं।
विपक्ष के इस महिला-विरोधी रवैये के खिलाफ प्रधानमंत्री ने देश के सामने सच्चाई रखी।परिसीमन एक संवैधानिक दायित्व है, जिसे लंबे समय से टाला गया, जिससे प्रतिनिधित्व में गंभीर असंतुलन उत्पन्न हुआ है ,भाजपा महिला सशक्तिकरण संतुलित प्रतिनिधित्व और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराती है। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार,जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य,महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ डी सी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, मेयर उमेश गौतम, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, अधीर सक्सेना, आदेश प्रताप सिंह, श्रुति गंगवार, दीप्ति भारद्वाज, नीलम जेठा, डॉ तृप्ति गुप्ता, चंचल गंगवार, नेहा कन्नौजिया, डॉ मीनाक्षी गंगवार, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी व बंटी ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button