शामली

कट मारने से बाइक भिड़ी, दंपती समेत दो मासूम गंभीर घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव जसाला के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में दंपती और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला दयानंद नगर निवासी विपिन अपनी पत्नी मीनाक्षी, बेटी देवांशी (9 वर्ष) और पुत्र सात्विक (12 वर्ष) के साथ बाइक से लौट रहे थे। जसाला के पास आगे चल रहे बाइक सवार ने अचानक कट मार दिया, जिससे पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।टक्कर इतनी तेज थी कि पूरा परिवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button