गाजियाबाद

लोनी में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने उठाई आवाज

कंज्यूमर्स कोर्ट जाने की तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी/गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में विधुत विभाग द्वारा की जा  रही बिजली कटौती से परेशान क्षेत्र के उपभोक्ताओं में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। गंगा एन्क्लेव निवासी सोहनबीर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रतिदिन बिजली जाने और आने का समय नोट करें।
उन्होंने कहा कि करीब दस दिन तक रिकॉर्ड इकट्ठा करने के बाद सभी उपभोक्ता एकजुट होकर कंज्यूमर्स कोर्ट में शिकायत दर्ज कराएंगे। उनका आरोप है कि बिजली विभाग पूरे महीने का बिल, सरचार्ज और मीटर चार्ज तो वसूल करता है, लेकिन उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है।सोहनबीर सिंह ने यह भी मांग उठाई कि जितने समय बिजली कटौती होती है, उस अवधि का शुल्क विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से वसूला जाए। साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर फोन न उठाने और लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए।उन्होंने नए लगाए गए बिजली केबिलो में बार-बार फॉल्ट आने को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए संबंधित अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की है।इस अपील के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में बिजली व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है और सामूहिक कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।दूसरी ओर सभासद अंजली मोहन शर्मा ने भी विधुत अधिकारियों पर फोन रिसीव ना करने और अचानक बिजली कटौती करने के आरोप लगाए हैं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button