रामपुर शाहबाद
बोर्ड परीक्षा पास करने वाले दो छात्रों को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर जिले में टॉप टेन में जगह बनाने वाले दो होनहारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र के दो प्रतिभाशाली छात्रों अंजनी मैथिल और अंकित ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में क्रमशः पांचवां और छठवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों होनहार बच्चों को बेस्ट माइंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं प्रबंधक सचिव सुमित कुमार ने प्रशस्ति पत्र, डायरी और पेन भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मौलाना जौहर अकादमी के प्रबंधक मुस्तफा हुसैन और ज्ञान ज्योति मोंटेसरी स्कूल के प्रबंधक राजीव कुमार भटनागर भी उपस्थित रहे।

