पाकुड़

पाकुड़ में तीन प्रमुख परीक्षाएं शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न, डीईओ ने किया निरीक्षण

Three major examinations in Pakur were conducted peacefully and without any malpractice; DEO inspected.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 28 मार्च 2026 शनिवार को जिले में शनिवार को तीन महत्वपूर्ण परीक्षाओं का सफल आयोजन किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। पहली परीक्षा राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना 2026 के तहत आयोजित की गई, जिसका केंद्र रानी ज्योति बालिका उच्च विद्यालय, पाकुड़ में बनाया गया था। इस परीक्षा में कुल 211 परीक्षार्थियों में से 175 उपस्थित हुए, जबकि 36 अनुपस्थित रहे। दूसरी परीक्षा झारखंड राज्य ओलंपियाड 2025 (प्रथम चरण) की थी, जिसके लिए पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय को केन्द्र निर्धारित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 915 परीक्षार्थियों में से 499 ने भाग लिया, जबकि 416 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी परीक्षा केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 के अन्तर्गत आयोजित हुई। इसका केन्द्र पीएम श्री हरिणडंगा प्लस टू विद्यालय, पाकुड़ में बनाया गया था। इस परीक्षा में कुल 66 परीक्षार्थियों में से 49 उपस्थित हुए, जबकि 17 अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति ने सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रों पर परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से सम्पन्न हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button