बाराबंकी

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को किया गिरफ्तार 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

 बाराबंकी। एएनटीएफ यूनिट लखनऊ एव मसौली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 660 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित सवा एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
  एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की क्षेत्राधिकारी नित्या गोस्वामी के निर्देश पर एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के प्रभारी सुरज सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, मो0 खालिद खान, संगम पटेल, राजन कुमार महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह एव प्रभारी निरीक्षक मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर उपनिरीक्षक राशिद खान कांस्टेबल रत्नेश पाण्डेय की संयुक्त टीम ने गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहावपुर टोल प्लाजा  कुमार हॉस्पिटल मोड़ पर कस्बा सहाबपुर निवासी मो0 यासिर पुत्र मो0 वैस व हुसैन कामिल पुत्र वारिस को गिरफ्तार कर जमा तलाशी ली तो यासिर के पिट्ठू बैग मे 3 सौ ग्राम व हुसैन कामिल के पास से 360 ग्राम  हेरोइन के अलावा दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 1,610 रुपये नकद भी बरामद किया।
इस संबंध में थाना मसौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे साझेदारी में हेरोइन का कारोबार करते थे। वे सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचते और मुनाफा आपस में बांट लेते थे। तस्करो ने बताया कि इन पैसो से वे अपने शौक पूरे करने के साथ परिवार का खर्च भी चलाते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button