असम

असम के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनुराग गोयल का नगांव जिले के वोट गणना केंद्रों का निरीक्षण, तैयारियों से संतुष्टि।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

असम : आगामी 4 मई को आयोजित होने वाले असम विधानसभा चुनाव के मतगणना प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनुराग गोयल नगांव जिले में पहुंचे। उन्होंने शहर के बीचोंबीच स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय, सरकारी उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय तथा डचन उच्चतर माध्यमिक ओर बहुमुखी विद्यालय में पहुंचकर वहां स्थापित स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का दौरा किया। विशेष रूप से स्ट्रांग रूम के चारों ओर की सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी व्यवस्था का उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतगणना केंद्रों की समग्र संरचना से लेकर गणना के दिन नियोजित होने वाले अधिकारियों -कर्मचारियों की सुविधा तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं तक की बारीकी से समीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक कक्ष में किसी भी प्रकार की तकनीकी या मानवीय त्रुटि न हो, इस संदर्भ में उन्होंने जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में अपनाई गई व्यवस्थाओं के संदर्भ में उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की। इस निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास, अतिरिक्त आयुक्त पल्लवी गोगोई , निर्वाचन अधिकारी शेखरन फुकन सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button