असम

असम के कामरूप जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम के कामरूप जिले के अमीनगांव स्थित एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को कामरूप ज़िले की अप्रैल माह की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी देव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, ब्लैक स्पॉट्स के उन्मूलन, प्रवर्तन कार्रवाई और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के लिए समय-सीमा निर्धारित कर तेजी से कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी ने भारी ट्रकों की आवाजाही पर भी समीक्षा की और संबंधित विभागों को सख्त प्रवर्तन, यातायात नियंत्रण तथा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, स्पष्ट एवं पर्याप्त संकेतक लगाने और जागरूकता अभियान तेज करने पर बल दिया। इसी दिन जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में बिना लाइसेंस वाली फार्मेसियों पर नियंत्रण और नशीले पदार्थों के प्रसार को रोकने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुबाशिष बरूआ , अतिरिक्त जिला आयुक्त आदित्य गोगोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनम पेगू , जिला परिवहन अधिकारी मनोज कुमार चौधुरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button