खैरथल
कांग्रेस नेताओं ने लोकेश मेघवाल के परिवार से की मुलाकात
राजस्थान में दलितों पर लगातार बढ़ रहे है अत्याचार:जूली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा : टपूकड़ा क्षेत्र के झिवाना गांव में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित लोकेश मेघवाल के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात की ।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भरतपुर सांसद संजना जाटव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव, विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव और तिजारा कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान बहरोड़ विधानसभा प्रत्याशी संजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
नेताओं ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बात कर मामले की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच के निर्देश देने की बात कही।
वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दलित विरोधी है और इसके कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने तिजारा विधानसभा प्रत्याशी इमरान खान के नेतृत्व में तिजारा टोल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का स्वागत किया।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के समर्थन में एकजुट होकर जल्द न्याय की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि पार्टी इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई अलवर जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना विजेंद्र चौहान विनोद कुमारी सांगवान शकील अहमद अख्तर खान अशोक मेघवाल मुन्नी गुर्जर उस्मान खान विक्की चौधरी जसवंत यादव विजय पटेल रामनिवास प्रजापत हेतराम सरपंच संदीप अग्रवाल रॉकी सरपंच संजय गुर्जर देवेंद्र बिधूड़ी भूप सिंह मेघवाल सरजीत मेघवाल सत्यदीप मेघवाल संहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

