झुंझुनू
खेत में काम कर रहे चंवरा के किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी। क्षेत्र के चंवरा गांव के एक किसान की कृषि कार्य करते समय अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। गुढा पुलिस के अनुसार मृतक किसानके छोटे भाई हेमराज गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि मेरा बड़ा भाई गोकुल चंद पुत्र बिड़दा राम गुर्जर आयु 43 वर्ष निवासी चंवरा सोमवार शाम को अपने हीरवाना स्थित खेत में कृषि कार्य कर रहा था। कृषि कार्य करते समय शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गुढ़ागौड़जी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने गोकुल चंद को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।



