ललितपुर

साइबर जागरूकता की ओर पुलिस का अहम कदम, छात्रों को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
ललितपुर। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ए.वी.एम. इंटर कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड के बारे में बताया, जिसमें ठग स्वयं को पुलिस या सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराकर धनराशि ठगते हैं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में हर व्यक्ति को सतर्क और जागरूक रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
साझा किए गए महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव
किसी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत सतर्क होकर कार्रवाई करें, इसके अलावा छात्रों को फेक लोन ऐप, केवाईसी अपडेट फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड और टेलीग्राम निवेश स्कैम जैसे साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साइबर हेल्पलाइन की जानकारी
किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम के अंत में ललितपुर पुलिस ने अपील की कि स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें, ताकि इस तरह के अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button