बेतुल

बैतूल जिला वॉलीबॉल संघ का तीसरा गेट टू गेदर समागम 2 मई को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा तीसरे गेट टू गेदर समागम का आयोजन 2 मई को शाम 5 बजे भोगीतेड़ा स्थित किलेदार वेयर हाउस में किया जाएगा। यह आयोजन आरएसके के प्रायोजन में संघ अध्यक्ष गौरव सिंह किलेदार के जन्मदिन के अवसर पर रखा गया है।
आयोजन के संदर्भ में हुई बैठक में एक अत्यंत संवेदनशील प्रकरण पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें संघ के सदस्य राजेन्द्र सोलंकी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की गई। वर्तमान में वे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर स्थिति से जूझ रहे हैं। इस पर संघ के सभी सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया कि उनके मनोबल को मजबूत करने के लिए सामूहिक समर्थन दिया जाएगा।
संघ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राजेन्द्र सोलंकी अकेले नहीं हैं, वॉलीबॉल सहित अन्य खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं। इसी उद्देश्य से सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों से आयोजन में उपस्थित होकर उनका हौसला बढ़ाने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर कोच इन्द्रसेन सिंह ठाकुर ने अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button