नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 2 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा चूर्ण बरामद किया है। यह कार्रवाई 30 अप्रैल 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिट्टु पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम गढ़ीश्याम, थाना कांधला के रूप में हुई है। बरामद डोडा चूर्ण की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने थाना कोतवाली शामली में मु0अ0सं0 176/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक की जांच की जा रही है।