शामली

 सेंट द्रोणा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं।

महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में डॉक्टर दंपति ने बांटी निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला : शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में गांव नाला स्थित महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां डॉक्टर दंपति ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस एवं पुस्तकों का वितरण किया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक के पुत्र डॉ. सुमित (एमबीबीएस, एमडी) एवं उनकी धर्मपत्नी तन्वी ने सर्व शिक्षा अभियान को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री प्रदान की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
डॉ. सुमित ने कहा कि “शिक्षा सबसे बड़ा दान है” और जरूरतमंद बच्चों को सहयोग देने से उनका भविष्य संवर सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अंकुर कुमार कश्यप ने किया। उन्होंने इस पहल को शिक्षा क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम बताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बाबूराम, वर्तमान अध्यक्ष केसोराम, कोषाध्यक्ष बाबूराम चतुर्थ, कर्मचारी राजेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button