शामली

टोडा चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पिता की मौत

चीनी ले जा रहे बेटे को चोट, गंभीर हालत में करनाल रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
चौसाना। ऊन शुगर मिल से चीनी के कट्टे लादकर करनाल जा रहे पिता-पुत्र गुरुवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। टोडा चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा टोडा चौराहे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुआ। तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलीअनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई। खेत सड़क से करीब 7-8 फीट नीचे था, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह उलट गई।
जलालाबाद निवासी मुकीम और उनके पुत्र फिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। आसपास के खेतो काम कर रहे किसानों और मजदूरों ने दौड़कर उ बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मु की मौत हो चुकी थी। …
गंभीर रूप से घायल फिरोज को तुरंत उन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शामली अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर चौसाना चौकी प्रभारी संदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक के इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे चीनी के कट्टे खेत में बिखर गए। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button