नवाडीह पंचायत में बूथ स्तरीय समितियों का गठन, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
Booth level committees formed in Navadih Panchayat, responsibilities assigned to workers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष सुनील मुर्मू ने की, जबकि मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सावलापुर, रामपुर, नवाडीह, रांगा एवं बासजोड़ी गांव के कुल पांच बूथों पर बूथ स्तरीय समितियों का गठन जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं, प्रखंड उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी और रामधन मुर्मू पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी समद अली ने कहा कि बूथ समिति संगठन की नींव होती है और इसकी मजबूती से ही चुनाव में सफलता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए SIR और जनगणना में किसी भी व्यक्ति का नाम छूटने न दें। साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पंचायत सचिव सुफल मरांडी, मदन मुर्मू, ईश्वर हांसदा, बाबूराम मुर्मू, तालामय किस्कु, सराफत अंसारी, सोम सोरेन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



