जामताड़ा

तीन दिन की मूसलाधार बारिश में गरीब परिवार का मिट्टी का मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

A poor family's mud house was damaged during three days of torrential rain; family members narrowly escaped.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के बिराजपुर गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के पानी से मिट्टी का मकान धीरे-धीरे दबने लगा और देखते ही देखते घर की छत गिर गई। बताया गया कि यह मकान नजरुल अंसारी का था, जिसमें उनका परिवार रहने के लिए वर्षों से आश्रित था। घटना के समय नजरुल अंसारी के साथ परिवार के सदस्य और उनके तीन बच्चे भी घर में मौजूद थे। अचानक मकान की स्थिति खराब होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुक्रवार की शाम हुई इस घटना के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। लगातार बारिश के बीच गरीब परिवार ने प्रशासन से राहत और सुरक्षित रहने की व्यवस्था कराने की उम्मीद जताई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button