दुमका

संत टेरेसा स्कूल के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनियम जुबली समारोह आयोजित

Platinum Jubilee celebrations held to mark the completion of 75 years of St. Teresa School.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

दुमका। संत टेरेसा स्कूल, दुमका के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्लेटिनियम जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय के 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।  उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए 75 वर्षों की यात्रा पूरी करना अपने आप में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इसके पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण, संयम और निरंतर प्रयास के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयास से संभव नहीं होती। इसके लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय की गौरवपूर्ण यात्रा की सराहना करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और एक बेहतर नागरिक बनने की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि बिना अनुशासन और संयम के शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने विद्यालय परिवार से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान देने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, संयम और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान विद्यालय की 75 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों और समाज में उसके योगदान को भी याद किया गया। प्लेटिनियम जुबली समारोह को लेकर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और विद्यालय परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button