
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अपनी दो सूत्री मांगो के समर्थन में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल दो-चार दिनों से नहीं बल्कि 57 दिनों से जा रही है। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर सरकार कुंभकर्णी नींद में सोए हैं। मनरेगा कर्मियों के परिवार की चिंता सिस्टम को नहीं है। ऐसे में सिस्टम से क्षुब्ध हो चुके मनरेगा कर्मियों के प्रति सरकार को पूरी तरह से संवेदनशील होने की जरूरत है। मनरेगा कर्मियों के मांगो पर विचार करने की आवश्यकता है। इसी कड़ी में
गोड्डा मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. अकरम के नेतृत्व में और साहेबगंज जिला अध्यक्ष अनवारूल हक के अगुवाई में मनरेगा कर्मियों का शिष्टमंडल बोरियो विधायक धनंजय सोरेन से मिला। मोहम्मद अकरम ने बताया कि बोरियों विधायक को ससम्मान शिष्टमंडल की ओर से अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए अपनी दो सुत्री मांग पत्र सौंपा गया है। सरकार से मांगो को पुरा कराने हेतु प्रयास करने का आग्रह किया गया। मौके पर शिष्टमंडल को विधायक ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से बात कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। मनरेगा कर्मचारीयों का मांग उचित है और पंचायत व प्रखंड के सभी कार्यों को मनरेगा कर्मचारी अच्छे से करते आ रहे हैं। उन्होंने मांगों का समर्थन करते हुए समाधान का प्रयास करने की बात कही है।शिष्टमंडल में दोनों जिला के दर्जनों मनरेगा कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान अशोक सिंह, निरंजन ओझा, एई मरगुब अहमद, अजहर हुसैन, ई. शरीफ अहमद, ज्ञान देव सोरेन, सोनी कुमारी, अमरेश कुमार, मुस्तकीम आदि उपस्थित थे।



