जालौन

अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। कोतवाली जालौन पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को 315 बोर के देशी तमंचे और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को थाना जालौन पुलिस द्वारा रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान छेपुला के पास बंगरा रोड, कस्बा व थाना जालौन क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू पुत्र परशुराम बाल्मीकि (34 वर्ष), निवासी मोहल्ला कछोरन, कस्बा व थाना जालौन के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना जालौन में आम्र्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ अन्य मुकदमे दर्ज हैं। तमंचाधारी को पकड़ने में उप निरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, सिपाही विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि शामिल थें
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button