पाकुड़

पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना, सियार-लोमड़ी ने 3 माह के मासूम बच्ची को बनाया शिकार, गांव में दहशत

A shocking incident in Pakur, where a jackal and a fox prey on a 3-month-old girl, has created panic in the village.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के तारानगर पंचायत अन्तर्गत लखी नारायणपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक सियार/लोमड़ी ने 3 माह के मासूम बच्ची अफीफा खातुन को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी (पति समरुल शेख) अपने बच्चों के साथ मायके लखीनारायणपुर आई हुई थी। शुक्रवार देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, उसी दौरान एक जंगली सियार/लोमड़ी घर में घुस आया और तकरीबन 3 माह के मासूम बच्ची अफीफा खातुन को उठाकर अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि जानवर ने बच्ची को पूरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना यहीं नहीं रुकी। मासूम बच्ची अफीफा खातुन को शिकार बनाने के बाद वह जंगली जानवर घर में मौजूद करीब चार वर्षीय (दूसरे बच्ची) जास्मिन खातुन को भी निशाना बनाने पहुंच गया। इसी दौरान करीब 4 वर्षीय बच्ची जास्मिन खातुन की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गये। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर लोमड़ी/ सियार वहां से भाग निकली, जिससे दूसरे बच्ची की जान बच गई। घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही लोग अपने बच्चों को लेकर सहमे हुए हैं। उन्हें आशंका है कि जंगली जानवर दोबारा गांव में प्रवेश कर किसी अन्य बच्चे को निशाना बना सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button