मथुरा
बिजौली गांव के खेत में पानी लगाते वक्त युवक की करंट से दर्दनाक मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिजौली में खेत पर फसल की सिंचाई करते से समय युवक को करंट लग गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बीती देर रात को थाना मांट के गांव बिजौली निवासी 32 वर्षीय उमाशंकर पुत्र चंद्रपाल अपनी फसल की सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



