जालौन

मिक्सर सुपाड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर खाद्य टीम की छापामरी

जांच के लिये सुपाड़ी का नमूना भरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जिला मुख्यालय पर लंबे समय से मिक्सर सुपाड़ी करने के नाम पर कैमिकल डालकर अन्य सामग्री का मिश्रण कर सुपाड़ी को रंगीन करने का गोरखधंधा बदस्तूर संचालित हो रहा था। जिसका संज्ञान लेकर खाद्य विभाग की टीम ने एक मिक्सर सुपाड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापामर कार्यवाही को अंजाम देकर वहां से मिक्सर सुपाड़ी के नमूने संकलित कर उसे जांच के लिये भेज दिया।
गौरतलब हो कि मिक्सर सुपाड़ी के कारोबारी के यहां खाद्य विभाग की टीम में छापेमारी की जहां सुपाड़ी को रंगीन करने का कार्य चल रहा था। एक आलीशान इमारत में इस गोरखधंधे को बड़े सफाई से किया जा रहा था जहां मालिक के अलावा सभी उपस्थित थे। मिलावटी सुपाड़ी के कारोबार से ही जानलेवा गुटखा तैयार किया जाता है जिससे कैंसर जैसी भयावह बीमारी की उपज मानी जाती है। ज्यादा मुनाफा के लालच में कारोबारी इस कारोबार को कर रहे है सुपाड़ी को लाल करके ये कारोबारी गुटखा निर्माताओं को सप्लाई देता है। जिला खाद्य अधिकारी डॉक्टर जतिन कुमार ने बताया कि सुपाड़ी कारोबारी के यहां छापेमारी की पंजीयन पाया गया लेकिन सुपाड़ी को मजदूरों द्वारा लाल किया जा रहा था जिसका नमूना भर लिया गया है। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि नमूना फेल हुआ तो कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुपाड़ी की गुणवत्ता भी देखनी होगी यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button