बोकारो

मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने क्षेत्र नाथ+2 उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह में इंटर कला स्टेट टॉपर छोटी को किए सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड प्रदेश के पेयजल स्वच्छता एवं उत्पाद एवं मध निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने आज गुरुवार को क्षेत्रनाथ +2 उच्च विद्यालय हरनाद के प्रांगण में आयोजित वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम से उभर कर सामने आई स्टेट टॉपर के सम्मान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ माननीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किए।इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा मंत्री जी का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने खैराचातर की प्रतिभाशाली बेटी छोटी कुमारी को झारखंड स्टेट टॉपर बनने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किए, साथ ही उसे उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए लैपटॉप एवं समय पर नजर रखने के लिए कलाई घड़ी सहित अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। महती सभा को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि छोटी कुमारी का यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है उनकी सफलता कड़ी मेहनत लगन और आत्मविश्वास का प्रेरणादायी उदाहरण है। मंत्री महोदय ने आश्वस्त किया की छोटी कुमारी के आगे की पूरी पढ़ाई एवं बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इनके साथ ही मंत्री महोदय ने बोकारो जिला में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली खुशी परवीन विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली खुशबू कुमारी तथा कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सतीश करमाली को भी सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। मौके पर प्रमुख नियोति कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक ,अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड पर विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी, एवं क्षेत्रनाथ +2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो की संख्या में गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button